धूमधाम से मनाया अग्रसेन जयंती महोत्सव
शहरसमेत जिलेभर में गुरुवार को अग्रसेन जयंती महोत्सव धूमधाम से समारोहपूर्वक मनाया गया। शहर में अलसुबह प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
श्री वैष्णव अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष अशोक गर्ग सर्राफ ने बताया कि समाज की ओर से महाराजाधिराज अग्रसेन महाराज के जन्मोत्सव पर धूमधाम से समारोह मनाया गया। गुरुवार को सुबह पांच बजे प्रभात फेरी निकाली गई। सत्यनारायण मंदिर परिसर में सुबह नौ बजे से सामूहिक हवन पूजन आयोजित किया गया। इसके बाद अग्र जन जागरण दो पहिया वाहन रैली गायत्री मंदिर सब्जीमंडी परिसर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकली। दोपहर दो बजे से मंदिर परिसर से विमान शोभायात्रा प्रारंभ हुई। इसमें 18 घोड़ों पर सवार हाथ में पताका लिए चल रह थे। डीजेे की धुन पर थिरकते डांडिया करते युवा, बैंड की धुन पर श्री सत्यनारायण भगवान का विमान चल रहा था। उसके पीछे अग्र बंधु, विभिन्न रंगों चूनरी में सजी महिलाएं भजन गाते हुए चल रही थी। श्री सत्यनारायण और अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा सर्राफा बाजार, करमाजी की गली, प्रताप चौक, धर्मादा चौराहा से गुजरी, तो जगह-जगह हार, पुष्प वर्षा अल्पाहार से शमिल अग्रबंधुओं का स्वागत किया गया। पंचायत केे मंत्री बाबूलाल गोयल ने बताया कि शोभायात्रा में समाज के गणमान्य व्यक्तियों सहित अग्रवाल महिला जिलाध्यक्ष मंजू गर्ग, संगठन अध्यक्ष शशि गर्ग, अग्रसेन यूनिटी गु्रप अग्रवाल यूथ एसोशिएशन आदि शामिल रहे। शोभायात्रा संस्था धर्मादा धर्मशाला पहुंची। यहां पूजा-अर्चना के बाद समाज के सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोग प्रतिष्ठान बंद रखकर शामिल हुए। इससे पहले 20 सितंबर से सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं अग्रवाल जागृति महिला संगठन की ओर से आयोजित की गई। अग्रसेन यूनिटी ग्रुप की ओर से 21 सितंबर को स्लो बाइक रेस, 24 सितंबर को फन फेयर मेला, तंबोला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह किया गया। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर शाम को समाज परिवार के लोगों का डांडिया रंगारंग कार्यक्रम मधुवन रिसोर्ट में आयोजित किया जाएगा।
जिलाअस्पताल फल बिस्किट किए वितरित:अग्रसेन जयंतीमहोत्सव के तहत बुधवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन इकाई की ओर से अग्रवाल जिलाध्यक्ष राधेश्याम गर्ग अग्रवाल महिला जिलाध्यक्ष मंजू गर्ग की अध्यक्षता में जिला अस्पताल में