पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली निकाल कर स्वच्छता का दिया संदेश

रैली निकाल कर स्वच्छता का दिया संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रैली निकाल कर स्वच्छता का दिया संदेश

बारां| निर्मलभारत अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यक्रम मऊ ग्राम पंचायत में हुआ। इसमें सामुदायिक कार्यशाला कर ग्रामीणों उच्च माध्यमिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शर्मसार रैली निकाली। इसमें लोगों को खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों के बारे में संदेश दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने भी लोगों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया। लोगों को शौचालय निर्माण की जानकारी दी ग्राम सेवक कमलेश प्रजापति, रोजगार सहायक रामलखन नागर, जिला संदर्भ व्यक्ति प्रमोदकुमार मीणा, दिलीप यादव, विकास शर्मा साक्षरता प्रेरक नंदकिशोर खड़गोत्या ने भी संबोधित किया।

पुलिसने छह पेटी शराब जब्त की

किशनगंज|पुलिस नेगुरुवार को मुखबिर की सूचना पर रामगढ़ क्षेत्र से छह पेटी देशी अवैध शराब बरामद की है। गुरुवार को रामगढ निवासी रवि खटीक बाइक से विमल के थेलों में देशी शराब ले जा रहा था, उसे रोककर पूछताछ कर तलाशी लेने पर थैलों में 288 शराब के पव्वे मिले। आरोपी को बाइक सहित गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शराब लाने वाले ठेकेदार के नाम की पूछताछ की जा रही है, जहां से शराब लाई गई है उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।