शिव पार्वती लीला का मंचन हुआ
श्रीमहावीर कला मंडल संस्थान की ओर से प्रताप चौक के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला मंचन समारोह का शुभारंभ बुधवार रात पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने किया।
इस अवसर पर नगर परिषद के सभापति कैलाश पारस ने रामलीला मंचन के लिए परिषद की ओर से दी जाने वाली राशि एक लाख 44 हजार का चैक संस्थान के अध्यक्ष नरेंद्र चतुर्वेदी को सौंपा। दिल्ली के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमोद जैन भाया, कार्यक्रम अध्यक्ष सभापति कैलाश पारस, विशिष्ट अतिथि पानाचन्द मेघवाल और नरेश गोयल थे। इस अवसर पर प्रमोद जैन भाया ने कहा कि अगले वर्ष से रामलीला के सभी खर्च का जिम्मा नगर परिषद उठाएगी। इसके लिए आगामी बोर्ड की बैठक में रामलीला के लिए 2 लाख 71 हजार रुपए की सहायता रािश का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल ने भी यथा संभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रथम दिन संस्थान के कलाकारों ने शिव-पार्वती संवाद की लीला का मंचन किया। संस्थान के अध्यक्ष नरेन्द्र चतुर्वेदी, आयोजन अध्यक्ष हंसराज गेरा, पूर्व अध्यक्ष योगेश गुप्ता, धनराज चौरसिया, श्याम बंसल, बृजमोहन राठौर, रामबाबू बघेरवाल, राकेश नागर, गोपाल शर्मा, मितेश शर्मा, सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी, तेजमल पोरवाल, नरेश राठौर, धर्मेन्द्र शर्मा, ओमप्रकाश खत्री आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। संस्थान के संयोजक श्याम बंसल ने बताया कि शुक्रवार को पुष्य वाटिक, धनुश यज्ञ, लक्ष्मण परशुराम संवाद, रावण बाणासुर संवाद की लीला का मंचन किया जाएगा।
हरनावदाशाहजी.कस्बेके शिवालय गुफा के सामने शिव शक्ति मंडल की ओर से की जा रही रामलीला में बुधवार रात को श्रवण कुमार का दृश्य दिखाया गया। सदस्य राकेश प्रजापति ने बताया कि रामलीला में श्रवण कुमार अपने माता-िपता को यात्रा करना तथा राम केवट संवाद का मंचन किया गया। इस दौरान मंडल सदस्य रामचंद्र चक्रधारी, राकेश धानुक, दिलीप धानुक, कमलेश, रतन मेहरा, मुरली, नीरज सनाढ आदि मौजूद थे।
बारा. कलाकारों ने रोचक प्रस्तुतियां दी।
हरनावदाशाहजी. केवट प्रसंग का मंचन।