वािर्षक अधिवेशन कल
वािर्षक अधिवेशन कल
बारां|शिक्षाविभाग कर्मचारी सहकारी सभा कोटा की साधारण सभा का 68वां वािर्षक अधिवेशन रविवार को सुबह 10 बजे आर्य वािटका में होगा। संघ मंत्री ईश्वर सिंह ने बताया कि अधिवेशन में पिछले वार्षिक अधिवेशन की रिपोर्ट की पुष्टि, कार्यकािरणी की ओर से किए जनहित कार्यों एवं जनसुनवाई कार्यक्रम की पुष्टि समेत विभिन्न मुददों पर चर्चा की जाएगी।
डांडियामहोत्सव आज से
बारां|शहरमें पोरवाल युवा मंच की ओर से दो दिवसीय डांडिया महोत्सव मनाया जाएगा। मंच के अध्यक्ष पुनीत पोरवाल महामंत्री कपिल पोरवाल ने बताया कि नवरात्र महोत्सव की ओर से इस बार भी डांडिया रास का आयोजन शनिवार रविवार को किया जाएगा। शनिवार को काॅमन डांडिया होगा भजन संध्या रखी गई है। रविवार को प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रम आर्य वाटिका दीनदयाल पार्क में शाम साढ़े सात बजे से होगा।