प्रत्येक पात्र को मिले योजना का लाभ
भामाशाह के लिए 31 हजार के नामांकन
बैठकमें कलेक्टर ललित कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में भामाशाह नामांकन के शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में 31 हजार 838 महिलाओं का नामांकन किया जाकर 22 हजार से अधिक आधार कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में पेयजल की कोई किल्लत नहीं हैं। जहां भी आवश्यकता होती है, टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। बैठक में जिला परिषद सीईओ रामप्रसाद मीणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भी उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
सहरियाओंको जल्द मिलेगा देशी घी
जिलेके सहरिया अदिवासियों को एक किलो देसी घी का वितरण शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा। कलेक्टर ललित कुमार गुप्ता ने बताया कि डेयरी के माध्यम से नौ मेट्रिक टन देशी घी शुक्रवार को बारां पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही घी का वितरण सहरियाओं को करने के लिए क्षेत्र में भिजवाया जा रहा है।
बारां. कलेक्टर ललित कुमार गुप्ता सरकार आपके द्वार तैयारियों की बैठक में समीक्षा करते हुए।