स्कूल में लगाए पौधे
स्कूल में लगाए पौधे
बारां| उच्चप्राथमिक स्कूल डंडोतियां की बाडी़ आमापुरा में पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रामपाल मेघवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष जिला महामंत्री सुरेंद्र गालव, विशिष्ठ अतिथि ओमप्रकाश सारस्वत एवं मांगीलाल नागर उपस्थित थे। ग्रामीणों तथा बालकों की उपस्थिति में अतिथियों ने बरगद, पीपल, शीशम, अन्य पौधे लगाए। स्टाफ ने चार ट्री गार्ड स्कूल प्रदान किए। मेघवाल ने 25 ट्री गार्ड विधायक कोष से देने की घोषणा की।