पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, होंगी प्रतियोगिताएं

राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, होंगी प्रतियोगिताएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयस्वच्छता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम शुक्रवार से दो अक्टूबर तक का शुभारंभ जिला स्तर से स्वच्छता रथ को कलेक्टर ने झंडी दिखाकर किया। यह सभी ग्राम पंचायतों में जाकर जन समुदायों को स्वच्छता अपनाने, शौचालय बनवाने, साफ-सफाई रखने स्वच्छ पानी पीने के लिए जागरूक करेगा।

राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग की ओर से छात्रांे की स्वच्छता रैली, प्रार्थना सभा मंे स्वच्छता पर पांच मिनिट देना, निबंध, पोस्टर क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन, बाल संसद की ओर से शाला परिसर की साफ-सफाई तथा आगंनबाडी कार्यकर्ता, आशा सहायिका की ओर से आंगनबाडी की साफ-सफाई लोगों को घर-घर जाकर शौचालय बनाने के लिए प्रेरित करने के लिए ग्राम पंचायत की ओर से स्वच्छता दिवस के रूप में ग्राम सभा की जाएगी। इ जिला स्तर से रथ को रवाना करने के दौरान एडीएम बंशीलाल मीणा, जिला समन्वयक एनबीए मनीष शर्मा, कुलदीप सिंह, अकाउंटेंट गजेंद्रसिंह शेखावत, कनिष्ठ लिपिक मोहनसिंह, एमआईएस दिनेश कुमार मालव रिजवान, नादीर मोहम्मद, हरिकृष्ण गुप्ता वर्षा सोनी आदि मौजूद थे।

किशनगंज.राष्ट्रीयस्वच्छता जागरूकता सप्ताह के तहत शुक्रवार को पंचायतों के लिए जागरूकता रथ को अधिकारियों ने झंडी दिखाकर रैली के साथ रवाना किया। इस दौरान 26 से 2 अक्टूबर तक ब्लॉक की सभी पंचायतों में जाकर रथ के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान जगह-जगह पर जागरूकता के नारों का लेखन भी किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन स्कूलों में वििभन्न प्रकार के जागरूकता के लिए कार्यक्रम भी किए जाएंगे। रथ के साथ कस्बे में जागरूकता के लिए रैली भी निकाली गई, जो कस्बे में होते हुए वापस सीिनयर स्कूल में आकर रैली का समापन हुआ। इस दौरान विकास अधिकारी दिवाकर मीणा, प्रधान प्रेमबाई नागर, एबीईओ गंगाप्रसाद मीणा, पीटीआई सुनील शर्मा मौजूद थे। इस दौरान स्वच्छता कार्यक्रम के ब्लॉक समन्वयक पुरुषोतम ने बताया की रथ के माध्यम से पहले दिन ब्लॉक की ग्राम पंचायत किशनगंज, बांसथूनी, भंवरगढ़, घट्टी परानिया पंचायत के गांवों में लोगों को स्वच्छता के साथ निर्मल भारत अभियान के तहत शौचालय बनाने का संदेश दिया। वहीं शनिवार को ब्लॉक की ग्राम पंचायत नाहारगढ़, बादीपुरा, सिमलोद, छत्रगंज में रथ के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

समझायास्वच्छता का महत्व: किशनगंज. उच्चमाध्