पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने की टंकी निर्माण की मांग

ग्रामीणों ने की टंकी निर्माण की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणों ने की टंकी निर्माण की मांग

बमोरीकलां| कस्बेके गणेश चौक में प्रधान कोष से पानी की टंकी का निर्माण कार्य होना था। टंकी का निर्माण तो दूर बल्कि कार्य ही शुरू नहीं हो सका। श्री गणेश नवयुवक मंडल के कार्यकर्ता दिलीप गौतम, रिंकू सिरोहिया, सतीश पारीक भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अजय नागर ने बताया कि दो साल पूर्व गणेश महोत्सव के दौरान प्रधान संजना मीणा ने मंडल कार्यकर्ता की मांग पर पुराने बाजार में पानी की टंकी बनाने की घोषणा की थी, लेकिन घोषणा के दो साल बाद भी पानी की टंकी का निर्माण नहीं हो पाया। मंडल कार्यकर्ता ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से जल्दी ही पानी की टंकी निर्माण करवाने की मांग की है। इस बारे में प्रधान संजना मीणा का कहना है कि निर्माण कार्य के लिए चैक जारी कर दिया गया है, लेकिन पंचायत की ओर से टंकी का निर्माण नहीं करवाया जा रहा है।

लोकअदालत में प्रकरणों का किया निस्तारण

अटरू| राजस्थनराज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ताल्लुका विधिक सेवा समिति की ओर से न्यायलय परिसर में 22 से 27 सितंबर तक मेघा लोक अदालत का सप्ताह चल रहा हैं। नाजिर गजेन्द्र सिंह ने बताया कि मेघा लोक अदालत में न्यायलय अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिविल न्यायधीश, ग्राम न्यायलय में इस दौरान लम्बित राजीनामा योग्य, दिवानी, फौजदारी मामलों में राजीनामा पेश किए जा सकते हैं। छोटे अपराध के प्रकरणों का निस्तारण भी मौके पर ही किया जाएगा।

शराबमाफिया की तलाश में पुलिस ने दी दबिश

किशनगंज| पुलिसने गुरुवार को रामगढ़ क्षेत्र से बाइक पर अवैध शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किए रवि खटीक को ठेकेदार का पता लगाने के लिए रिमांड पर लिया। इसके ठेकेदार बोहत निवासी रामस्वरूप का नाम बताने के बाद पुलिस की ओर से रामस्वरूप के ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस की सूचना के बाद वह वहां से फरार हो गया। थानाधिकारी जगदीशप्रसाद ने बताया की शराब माफिया को पकडने के लिए पुलिस ने टीम गठित कर अलग-अलग जगह पर भेजी है। क्षेत्र में अवैध तोर पर सप्लाई देने वाले मुख्य ठेकेदार को भी नहीं बख्शा नहीं जाएगा।

पवनजोशी शाहाबाद ब्लाॅक अध्यक्ष नियुक्त

देवरी|शाहाबाद ब्लाॅककांग्रेस के महामंत्री सोनू गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष इरफान अंसारी ने प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से राष्ट्रीय छात्र संगठन ब्लॉक शाहाबाद के ब्लॉक अध्