पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चल मृदा जांच वाहन की दी जानकारी

चल मृदा जांच वाहन की दी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंबलफर्टिलाइजर्स एंड केमिकल लिमिटेड की ओर से खाद सप्लाई के बारे में उपविक्रेताओं की मीटिंग हुई। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्र के उप विक्रेताओं ने भाग लिया। कंपनी के उदयपुर से आए डीजीएम विकास मोले ने बताया कि बारां जिले में खाद की सप्लाई करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। कंपनी के ट्रेटेड उत्पाद अिधकारी अरुण जग्गी ने बताया कि कंपनी की ओर से विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं के किसान स्तर पर उपयोग करने के लिए उप विक्रेताओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। डिप्टी रीजनल मैनेजर जितेंद्र पाटीदार ने जिले की मिट्‌टी में सल्फर, जिंक की कमी उसके परिणामों पर प्रकाश डाला। बारां के क्षेत्रीय अिधकारी दीपक दुबे ने बताया कि खाद की समुचित सप्लाई की जाएगी। किसानों को इसकी कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को व्यर्थ में अन्य अनुचित उत्पाद यूरिया के साथ दिया जाए। अगर कोई उप विक्रेता ऐसा करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दुबे ने डीएपी की बढ़ी कीमत की वजह से विकल्प के रूप में सिंगल सुपर फास्फेट के उपयोग के लिए ग्रामीण किसान स्तर पर जागरूकता अिभयान चलाने चल मृदा जांच वाहन के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी। मीटिंग में उप विक्रेताओं की समस्याओं को भी सुना गया। सुझाव निर्देश दिए गए। बैठक में मनोज गोयल, राकेश गोयल, पंकज गोयल, कमल गर्ग, मानकचंद आिद मौजूद थे। कार्यक्रम में उप विक्रेताओं को उपहार भी दिए गए।