कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ
कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ
बारां|बारां-अटरूविधायक रामपाल मेघवाल नें ग्राम पंचायत मुख्यालय आटोन में नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विधायक मेघवाल नें कहा कि पानी और प्रतिभा अपना रास्ता स्वयं ढंूढ लेती है। कार्यक्रम में विधायक मेघवाल के अतिरिक्त अटरू पंचायत समिती प्रधान गिरिराज धाकड़, भाजपा जिला महामंत्री जगदीश मीणा, अटरू भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण नागर, विधायक मेघवाल के साथ मौजूद थे।
स्वच्छताकी जानकारी दी
छबडा|निर्मलभारत अभियान अंतर्गत स्वच्छता जागरूक सप्ताह कार्यक्रम का स्वच्छता रथ को प्रधान गोकुलचंद रावन ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। स्वच्छता रथ शुक्रवार से दो अक्टूबर तक पंचायत समिति क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगा। निर्मल भारत अभियान के खण्ड समन्वय देवकिशन गुर्जर ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के जन-साधारण को स्वच्छता के घटकों घर में शौचालय बनाने के लिए जानकारी देते हुए जागरूक किया जाएगा।
रोहितउमेश का स्वागत किया
सीसवाली|शिक्षाविभाग की राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में सिल्वर एवं कास्य पदक लेकर गांव पहुंचे खिलाड़ी छात्र रोहित मालव 14 वर्ष 35 किग्रा भार वर्ग उमेश मालव 17 वर्ष 40 किग्रा भार वर्ग का रायथल गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया। जिले का नाम रोशन करने वाले रोहित मालव उमेश मालव का गांव में जुलूस निकाला गया। स्वागत समारोह टैगौर सीिनयर सैकंडरी स्कूल में हुआ। इसमें ग्रामीणों समेत स्कूल परिवार ने स्वागत किया। इस पर स्कूल निदेशक कन्हैयालाल मालव, प्रधानाचार्य राजेंद्र मीणा, व्यवस्थापक हंसराज मालव आदि मौजूद थे।
सरकारआपके द्वार से लगी आस
हरनावदाशाहजी| कस्बेमें अकलेरा हरनावदा शाहजी मार्ग स्थित परवन नदी कि ऊणी पुलिया से पानी तो उतर गया। क्षतिग्रस्त पुलिया को केवल पत्थर डालकर अस्थाई रूप से ठीक किया गया है। पिछले सत्रह दिनों के बाद मार्ग पर अावागमन शुरु हो गया। क्षेत्र के लोगों को लंबे समय तक इस पुलिया पर परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन कोटा संभाग में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में यह समस्या का हल निकलने की उम्मीद लगी है।
आंदोलनसमस्याओं पर चर्चा होगी
सीसवाली|संयुक्तकिसान संघर्ष समिति तहसील मांगरोल के तत्वाधान में शनिवार को पोखरा बावडी़ पर किसान एवं मजदूर महापंचायत बैठक हुई