पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरओबी तो बना नहीं, कागजों में ही बढ़ गई 14 करोड़ लागत

आरओबी तो बना नहीं, कागजों में ही बढ़ गई 14 करोड़ लागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके झालावाड़ रोड रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजे गए हैं। इनमें ओवरब्रिज निर्माण की लागत 40 करोड़ रुपए आंकी गई है। इसको स्वीकृति मिलती है तो पटरी पार क्षेत्र के करीब 40 हजार लोगों को राहत मिल सकेगी। गौरतलब है कि पिछले भाजपा शासन में ओवरब्रिज निर्माण के लिए 26 करोड़ रुपए के प्रस्ताव बनाए गए थे। इसके बाद कांग्रेस की सरकार गई। काम प्राथमिकता में नहीं होने से ओवरब्रिज निर्माण को स्वीकृति नहीं मिल सकी। अब ओवरब्रिज निर्माण को स्वीकृति मिलती है तो लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि इसके लिए छह साल पहले के मुकाबले करीब 14 करोड़ रुपए अधिक देने होंगे।

शहर में झालावाड़ रोड रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे गए हैं। ओवरब्रिज निर्माण की लागत करीब 40 करोड़ रुपए मानी गई है। झालावाड़ रोड रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए पिछले भाजपा शासन में राजस्थान अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट प्रोजेक्ट (आरयूआईडीपी) को संभावना तलाशने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत रेलवे फाटक पर ट्रैफिक की आवाजाही को लेकर सर्वे भी कराया गया था। वहीं ओवरब्रिज निर्माण की लागत करीब 26 करोड़ रुपए आंकी गई थी। इस दौरान साल 2008 में कांग्रेस का शासन आया। आरयूआईडीपी को फिर से सर्वे कराने के निर्देश मिले। बाद में ओवरब्रिज का निर्माण प्राथमिकता में सूची में नहीं था। इससे ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। हाल ही में भाजपा सरकार की ओर से झालावाड़ रोड पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी से प्रस्ताव मांगे गए हैं। इनमें ओवरब्रिज निर्माण की लागत करीब 40 करोड़ रुपए आंकी गई है। यानी ओवरब्रिज को स्वीकृति मिलती है, तो लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार को करीब 14 करोड़ रुपए अधिक खर्च करने होंगे।

पुलिया के नीचे से गुजरते हैं दुपहिया वाहन

झालावाड़रोड पर रेलवे फाटक बंद होने पर दुपहिया वाहन चालक रामनगर नाले पर बनी रेलवे की पुलिया के नीचे से गुजरते हैं। यह रास्ता भी कच्चा और चढ़ाई वाला होने से वाहन फिसलते रहते हैं। कई दुपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं। लंबे समय से समस्या होने के बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

पटरी पार के 40 हजार लोगों है परेशानी

झालावाड़रोड पर ओवरब्रिज नहीं बनने