बालक बालिका को सुपुर्द किया
बारां|बाल कल्याणसमिति ने एक बालक को बालगृह कन्यादह भेजा है। वहीं बालिका को परिजनों के सुपुर्द किया है। समिति सदस्य मदनमोहन सिसोदिया महेश कुमार सेन ने बताया कि गुमशुदा बालक आठ वर्षीय राजू को केलवाड़ा थाने के हैड कांस्टेबल बाबूलाल ने समिति के पास भेजा था। बालक ने बताया कि वह ग्वालियर बालगृह में रहता था। समिति ने प्रस्ताव लेकर ग्वालियर बालगृह को सूचित किया। इस दौरान उसे बालगृह कन्यादह में प्रवेश दिलाने का प्रस्ताव लिया। महिला थाना प्रभारी ने 16 वर्षीय बालिका के गुमशुदा होने की सूचना मिली थी। इसकी बरामदगी होने पर समिति ने बालिका की मां भाई को सूचित किया था। समिति ने प्रस्ताव लेकर बालिका को उसकी मां भाई को सुपुर्द किया है।