पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेहूं में करनाल बंट रोग से क्वालिटी बिगड़ने की आशंका

गेहूं में करनाल बंट रोग से क्वालिटी बिगड़ने की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यह हैं रोग प्रतिरोधक किस्म

जिलेमें गेहूं की फसल को करनाल बंट रोग से बचाने के लिए कृषि विभाग ने किसानों को अलर्ट जारी किया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार रोग से ग्रसित होने के बाद फसल का उत्पादन कम होता है। वहीं आटे की क्वालिटी भी खराब हो जाती है।

जिले में किसान हर साल बड़े रकबे में गेहूं की बुवाई करते हैं। इस बार रबी सीजन में करीब डेढ़ लाख हैक्टेयर में गेहूं की बुवाई होनी है। इसमें आधी से ज्यादा बुवाई हो चुकी है। गेहूं की बुवाई के दौरान रोग से प्रभावित होने वाली किस्मों को लेकर कृषि विभाग ने किसानों को आगाह किया है। कृषि विभाग के अनुसार करनाल बंट रोग से गेहूं की फसल खराब हो सकती है। इस रोग की चपेट में आने से गेहूं का उत्पादन प्रभावित होता है। साथ ही आटे की क्वालिटी भी खराब होती है। बीज उत्पादन में भी इस रोग से ग्रसित खराब गेहूं को निरस्त कर दिया जाता है। इसके अलावा रोग से ग्रसित गेहूं का निर्यात भी नहीं होता है। ऐसे में गेहूं की फसल को रोगों से बचाने के लिए कृषि विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

हवासे फैलता है रोग

करनालबंट रोग बीज या फार्म उपकरणों से फैलता है। इस रोग में स्पोर्स हवा से एक से दूसरे स्थान पर फैलते हैं। साथ ही रोग के स्पोर्स कई साल तक जीवित रहते हैं। इनको पनपने के लिए अनुकूल मौसम होने पर फसल को संक्रमित कर देते हैं। दाना बनते समय बारिश, अधिक आर्द्रता एवं कम तापमान रोग के स्पोर्स को पनपने का अनुकूल वातावरण होता है।