शोध पत्र का करेंगे वाचन
बारां|बड़वा गांवनिवासी डाॅ. भूपेंद्र राठौर आसाम के गोहाटी में 2 से 4 जनवरी तक होने वाली ऑल इंडिया ऑरियंटल कांफ्रेंस में न्याय वैशेषिक दर्शन में लक्षणावली का महत्व विषय पर शोध पत्र का वाचन करेंगे। इसमें भारतीय दर्शन की आध्यात्मिक ज्ञान मिमांसा, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक जीवन मूल्यों के प्रति उन्मुख किया है। डॉ. राठौर लगभग 24 से अिधक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों तथा एआईओसी संगोष्ठियों में शोध पत्र का वाचन कर चुके हैं।