बारां|अंता थानाक्षेत्रके बिजौरा निवासी एक जने की मंगलवार को झुलसने से तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार रामचंद्र (33) पुत्र हजारीलाल कुम्हार अज्ञात कारणों के चलते झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।