पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संयुक्त संघर्ष समिति आज देगी ज्ञापन

संयुक्त संघर्ष समिति आज देगी ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहरियाछात्र आत्महत्या प्रकरण में बांसथूनी स्कूल के शिक्षक मुकुटबिहारी सेन की गिरफ्तारी के विरोध में शिक्षा विभाग कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति बुधवार को राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर एसपी को ज्ञापन सौंपेगी।

समिति के प्रवक्ता सुनील शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम को स्टेशन रोड स्थित मिडिल स्कूल में बैठक कर इसकी रूपरेखा बनाई गई। संघर्ष समिति के संयोजक कैलाश शर्मा सहसंयोजक चरतराम मीणा ने बताया कि संघर्ष समिति के सदस्य बुधवार को दोपहर 3 बजे स्टेशन रोड स्थित सीनियर सैकंडरी स्कूल में एकत्रित होकर मिनी सचिवालय पंहुचकर कलेक्टर एसपी को शिक्षक मुकुटबिहारी सेन की गिरफ्तारी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग का ज्ञापन सौंपेगे। समिति के प्रवक्ता शर्मा ने बताया कि इस संघर्ष समिति में शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारी संगठन शामिल है।

वहीं मंगलवार को हुई बैठक में प्राइवेट स्कूल एशोसियशन के जिलाध्यक्ष भागचंद नागर ने भी पहुंचकर जिले के प्राइवेट स्कूल एशोसियशन संघ का संयुक्त संघर्ष समिति में शामिल होने की सहमति व्यक्त की।

बैठक में गजेंद्र मालवीय, रामकिशन नागर, देवेंद्र शर्मा, परमाननंद मीणा, हरलाल मीणा, चंद्रेश शर्मा, रामदयाल सुमन, शैलेंद्र शर्मा, कमल यादव, हरिमोहन गालव, श्याम गौतम, चंद्रप्रकाश मेहता, छीतरलाल गौचर आदि शामिल थे

डीईओ ने छात्रवृित्त सूचना भेजने के निर्देश दिए

बारां.जिलाशिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) ने सभी सरकार निजी स्कूलों के संस्थाप्रधानों को दिए है कि वे बुधवार को आवश्यक रूप से छात्रवृित्त सूचना स्थानीय कार्यालय को भेजें। यदि किसी स्कूल से सूचना प्राप्त नहीं होती है तो छात्रवृित्त से वंचित छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी स्वयं संस्थाप्रधान की होगी। उन्होंने कहा कि लाभान्वित होने वाले छात्र-छात्राओं को रािश का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में किया जाएगा।