उपलब्धियां आमजन के सामने रखें
भाजपादेहात मंडल की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को सांसद कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष खेमसिंह डागर की अध्यक्षता में हुई। इसके मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष नरेशसिंह सिकरवार थे। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष बूंदी जिला प्रभारी चन्द्रप्रकाश विजय, विधायक रामपाल मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष नंदलाल सुमन, महामंत्री अमरदीप केदाहेडी, निरंजन शर्मा, प्रेमनारायण गालव, जिला महामंत्री मोरपाल सुमन आदि ने संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर को राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर में आयोजित सरकार के वर्षगांठ कार्यक्रम में सभी 92 बूथ से प्रत्येक बूथ 10 कार्यकर्ता कार्यक्रम में ले जाने सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को आमजन के सामने रख पंचायत चुनाव की तैयारियों मंे जुट जाने की अपील की।
बैठक में भैरूलाल मस्ताना, मुरली मीणा, सत्यानारायण शर्मा, कोशलेन्द्र सिंह हाड़ा, बनवारी नागर, महावीर मालव, सूरजमल नागर, त्रिलोक सुवालंका, सूरजसिंह, खैरातराम गुर्जर, श्रीराम मालव, राजेंद्र गुर्जर, राकेश मीणा, धनश्याम मीणा, पुष्पदयाल बैरवा, आनंद शर्मा, बलराम मेहता, गिरिराज मीणा, सीताराम वैष्णव, रविकान्त मेहरा आदि मौजूद थे।
भाजपाकिसान मोर्चा कार्यकारिणी घोषित: बारां. भाजपाकिसान मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा मंगलवार को की गई। इस मौके पर कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मोर्चे के जिलाध्यक्ष देवेंद्र नागर ने सांंसद दुष्यंतसिंह एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेशसिंह सिकरवार की सहमति से कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें महामंत्री मुकेश मिश्रा, सत्येंद्र सिंह केदाहेड़ी, ब्रजेश माथुर, उपाध्यक्ष गुरुमीत सिंह मित्ता, जयसिंह चौधरी, प्रेमनारायण मेहता, गिरवर सिंह, रामदयाल शर्मा, दिनेश सोनी, संजय गौत्तम, गिरिराज मीणा, दशरथ शर्मा, कमलेश सिंह सोलंकी, श्याम राठौर, मंत्री अश्विनी बंसल, जगदीश यादव, हरिराम गुर्जर, प्रेमचन्द खींची, ईश्वरलाल नागर, मुकेश मीणा, मधुसूदन मेहता, मुकेश मेहता, मनोज नागर, राकेश सुमन, खेतसिंह यदुवंशी, सत्यनारायण पांचाल, दुर्गाशंकर शाक्यवाल, जगदीश नरवाला, रेखा शर्मा, राजकिशोर शर्मा, कमलेश नागर, धर्मेंंद्र ओझा, भीमराज सोनी, असलम सहारा, जिला मंत्री सत्यप्रकाश यादव, ननेंद्र सिंह, राजेंद्र सुमन, नवल मीणा, चम्पालाल लोधा, ओम सारस्वत, हरिबल्लभ नागर, लेखराज गुर्जर, सत्यनारायण मीणा, राधेश्याम यादव