पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 16 माह बाद भी नहीं मिला मानदेय

16 माह बाद भी नहीं मिला मानदेय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहाबाद|कस्बे मेंऔस संस्था ने समर्पण संस्था के माध्यम से गत वर्ष तीन माह की ट्रेनिंग करवाई थी। यह योजना समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित की गई थी। इस ट्रेनिंग में 50 महिला-पुरुषों ने बांस की टोकरी एवं सिलाई बुनाई का कार्य सीखा। ट्रेनिंग में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मानदेय के रूप में नगद राशि मिलनी थी जो अभी तक नहीं मिली है। प्रतिभागी उषा धानुक, रानी, गीता बाई, रमेश, पुतली बाई, देवी सिंह, सतीश, राम बाई, दौली बाई ने बताया कि उन्होंने बैंक में खाते खुलवा कर पासबुक की फोटो कॉपी औस संस्था को भिजवा दी थी। साथ ही बारां स्थित औस संस्था के कार्यालय में तीन-चार बार चक्कर लगाने के बाद भी पैसा नहीं मिल रहा है। दूसरी ओर औस संस्था के कर्मचारियों ने कहा कि प्रतिभागियों फाइल समाज कल्याण विभाग को भिजवा दी है। वहां से मानदय उनके खाते में डलवा दिए जाएंगे। वहीं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कहते हैं कि प्रतिभागियों की ट्रेनिंग का बजट नहीं आया है।