- Hindi News
- रास्ता बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
रास्ता बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
बारां| भाजपासत्कार प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर 24 में रामनगर एवं बजरिया कच्ची बस्ती में रास्ता बनाने की मांग को लेकर नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया कि वार्ड नंबर 24 राजीव गांधी कॉलोनी में वर्षों से रामनगर बस्ती एवं बजरिया बस्ती में लोग नाले के ऊपर पुलिया बनाने की मांग कई बार कर चुके हैं, लेकिन नगर परिषद प्रशासन इन दिनों कच्ची बस्तियों के नालों पर अभी पुलिया बनाने के संदर्भ में कोई कदम नहीं उठा पा रहे हैं। जबकि हर वर्ष इन बस्तियों में बाढ़ के आने पर यहां के लोगों का पुलिया नहीं बनने से दोनों जगह के रास्ते बंद हो जाने और वार्ड के वािसयों का उस समय जो परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राठौड़ ने नगरपरिषद आयुक्त से रामनगर नाले पर पुलिया एवं बजरिया बस्ती पर पुलिया बनाने की मांग की है।