पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार की उपलब्धियां जन जन तक पहुंचाएं

सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपादेहात मंडल की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को सांसद कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष खेमसिंह डागर की अध्यक्षता में हुई।

मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष नरेशसिंह सिकरवार थे। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष बूंदी जिला प्रभारी चंद्रप्रकाश विजय, विधायक रामपाल मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष नंदलाल सुमन, महामंत्री अमरदीप केदाहेडी़ निरंजन शर्मा, प्रेमनारायण गालव, जिला महामंत्री मोरपाल सुमन ने संबोिधत करते हुए 13 दिसंबर को सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर में होने वाले सरकार के वर्षगांठ कार्यक्रम में सभी 92 बूथ से प्रत्येक बूथ 10 कार्यकर्ता ले जाने सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाकर पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की बात कही। जिलाध्यक्ष सिकरवार ने मंडल की पहली बैठक के अवसर पर नवगठितकार्यकारिणी का माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व मंडलध्यक्ष मोरपाल सुमन ने ग्रामीण कार्यकर्ताओ से कहा कि पूरी मेहनत लगन से नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष खेमसिंह डागर का सहयोग करे। मंडल अध्यक्ष डागर ने अतिथि कार्यकर्ताओ का बैठक में उपस्थित होने पर धन्यवाद दिया। बैठक में भैरूलाल मस्ताना, मुरली मीणा, सत्यानारायण शर्मा, बनवारी नागर, महावीर मालव, त्रिलोक सुवालका, सूरजसिंह, खैरातराम गुर्जर, श्रीराम मालव,राजेंद्र गुर्जर, राकेश मीणा आदि मौजूद थे।

घोषणाका किया स्वागत:समरानियां. कस्बेके समीपवर्ती शाहाबाद में हुई भाजपा मंडल की बैठक में कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी की ओर से समरानियां में बनने वाली कृषि उपज मंडी के लिए राशि देने की घोषणा पर मंडल अध्यक्ष केशरीलाल मेहता, मोहनप्रसाद मित्तल, शैलेंद्र मेहता, काशीलाल मेहता, जिला मंत्री हकीम खान, शिवहरे आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री सैनी विधायक ललित मीणा का आभार जताया।

बारां. देहात मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं से चर्चा करते जिलाध्यक्ष सिकरवार।