- Hindi News
- ग्रामीण युवाओं को रोजगार के लिए मिलेगा प्रशिक्षण
ग्रामीण युवाओं को रोजगार के लिए मिलेगा प्रशिक्षण
शुक्रवार से होगा विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन
भास्करन्यूज| बारां
पंडितदीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत आरएसएलडीसी के माध्यम से ग्रामीण युवकों को रोजगार संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को जिले की ग्राम पंचायतों में विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन होगा।
इनमें आवेदन लेकर पात्र युवाओ का चयन किया जाएगा। जिला परिषद सीईओ शिवप्रसाद एम नकाते ने बताया कि योजना के तहत प्रशिक्षण के लिए आवदेन पत्रों का प्रारूप बीडीओ को भिजवा दिया है। आवेदन ग्रामसेवक राजस्थान संपर्क केंद्र पर निशुल्क मिलेंगे। प्रशिक्षण के लिए 18 से 35 आयु वर्ग के युवाओं को ग्रामसभा में आवेदन भरकर ग्रामसेवक को देना होगा। योजना में बीपीएल परिवार के सदस्य, नरेगा योजना में पिछले तीन साल में प्रत्येक वर्ष 35 दिन कार्य करने और ग्रामीण निर्धन की पात्रता निर्धारित की गई है।
निजीक्षेत्र में मिलेगा रोजगार
जिलापरिषद सीईओ ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण प्रदाता की ओर से 75 फीसदी प्रशिक्षुओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। आवासीय प्रशिक्षण में भोजन एवं आवास की निशुल्क व्यवस्था की जाएगी। गैर आवासीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को 100 रूपए प्रतिदिन की दर से राशि उसके बैंक खाते में जाएगी। साथ ही यूनिफार्म भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
इनट्रेड में मिलेगा प्रशिक्षण: सीईओने बताया कि प्रशिक्षण में सूचना एवं प्रोद्यौगिकी, बैंकिंग एवं लेखांकन, रिटेल, हॉस्पीटेलिटी, मेडिकल एवं नर्सिंंग, खाद्य प्रसंस्करण एवं संरक्षण, ऑटोमोटिव रिपेयर, कूरियर लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य देखभाल, सामग्री प्रबंधन, ब्यूटी कल्चर, केशसज्जा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही यात्रा एवं पर्यटन, वस्त्र एवं परिधान, भवन निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स, विनिर्माण एवं उत्पादन, सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, फेब्रिकेशन एवं इलैक्ट्रिकल्स आदि ट्रेड्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
दावेआपत्तियां ली जाएंगी
सीईओनकाते ने बताया कि ग्राम सभा में सामाजिक आर्थिक जनगणना की सूची पढ़कर सुनाई जाएगी। इसके प्रारूप प्रकाशन पर दावे एवं आपत्तियां भी ग्रामीणों से ली जाएगी। इस दौरान ग्रामसभा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत शौचालय निर्माण एवं प्रोत्साहन राशि के बारे में जानकारी दी जाएगी।