- Hindi News
- प्रधान सरपंच पदों के लिए जिला मुख्यालय पर होगा आरक्षण
प्रधान सरपंच पदों के लिए जिला मुख्यालय पर होगा आरक्षण
पंचायतीराजसंस्थाओं के आगामी चुनाव के लिए ग्राम पंचायतों के वार्डों, पंचायत समितियों तथा जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्रों, सरपंचों तथा प्रधानों के पद के आरक्षण के लिए जिला मुख्यालय पर लॉटरी निकाली जाएगी। इसके लिए 15, 16 19 दिसंबर को बैठक का आयोजन किया जाएगा।
पंचायतीराज चुनावों के लिए सरपंच वार्ड पंचों के लिए आरक्षण उपखंड मुख्यालय पर बैठक कर निर्धारित किया जाना था। इस कार्यक्रम में निर्वाचन विभाग ने बदलाव किया है। अब वार्ड पंच से लेकर प्रधान के लिए आरक्षण का निर्धारण जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। इसके तहत 15 16 दिसंबर को सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच वार्ड पंचों के लिए आरक्षण का निर्धारण होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ललित कुमार गुप्ता ने बताया कि मिनी सचिवालय सभागार में 15 दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक किशनगंज शाहाबाद क्षेत्र दोपहर 2 बजे से छबड़ा छीपाबड़ौद क्षेत्र के लिए आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। वहीं 16 दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक अंता क्षेत्र, दोपहर 2 बजे से बारां-अटरू क्षेत्र के सरपंच ग्राम पंचायतों के वार्डों का आरक्षण निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 19 दिसंबर को सुबह 11 बजे से जिले के सभी जिला परिषदों एवं पंचायत समितियों के सदस्यों, प्रधान के पदों का आरक्षण निर्धारित किया जाएगा।
किशनगंजक्षेत्र के लिए 15 को होगा आरक्षण का निर्धारण
किशनगंज.उपनिर्वाचनअधिकारी अशोक पुरुसवानी ने बताया कि पहले किशनगंज क्षेत्र के लिए 16 दिसंबर को उपखंड मुख्यालय पर सरपंच वार्ड पंचों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया होनी थी। अब कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इसके तहत 15 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर आरक्षण का निर्धारण होगा।