पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटी नहीं हो रही यूरिया लेने वालों की कतार

छोटी नहीं हो रही यूरिया लेने वालों की कतार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूरियाके लिए किसानों की परेशानी कम नहीं हो रही है। बुधवार को भी जिले में कई जगह महिला-पुरुष किसानों को कतार में लगकर यूरिया लेना पड़ा। व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंगलवार को यहां पहुंचे यूरिया का वितरण किया गया। भीड़ अधिक होने से किसान परिवारों की महिलाएं कतार में लगी रहीं। भीड़ के मुकाबले काउंटर कम होने से किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वितरण में अनियमितता पर एक डीलर का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया। कृषि विभाग ने कार्मिकोंं से प्रमाणित सूची नहीं भेजने पर डीलरों के लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी दी है।

जिले में वितरण के लिए मंगलवार को कृभको की रैक बारां पहुंच गई थी। इसमें से करीब दो हजार सात मीट्रिक टन यूरिया का बारां को आवंटन किया गया है। इसके अलावा आरसीएफ की रैक से एक हजार छह मीट्रिक टन यूरिया वितरण के लिए दिया गया है। बुधवार सुबह से यूरिया लेने के लिए जिलेभर में निजी वितरण केंद्रों से लेकर सहकारी समितियों पर किसानों की कतारें लगी रहीं। शहर में अटरू रोड स्थित मार्केटिंग सोसायटी पर किसान यूरिया लेने के लिए कतारों में लगे रहे। यहां दो काउंटर से यूरिया वितरण के लिए बिल काटे जा रहे थे। ऐसे में खिड़की पर पांच-पांच लोग बिल कटवाने के लिए मशक्कत करते रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। यहां किसानों को घंटों कतारों में लगने के बाद पांच कट्टे यूरिया मिल सका।

किसानों की संख्या अधिक होने से ट्रकों से ही खाद का वितरण किया गया। ऐसे ही हालात खजूरपुरा रोड पर निजी दुकानों पर बने रहे। कृषि विभाग उपनिदेशक डॉ. आरबी सिंह ने बताया कि उर्वरक वितरकों को प्रशासन एवं कृषि विभाग कार्मिकों की निगरानी में वितरण के निर्देश दिए हैं।

बारां. शहर के अटरू रोड स्थित कोपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी में बुधवार को खाद लेने के लिए कतार में लगी महिलाएं।