- Hindi News
- रिश्वत लेने के आरोपी एएसआई को एसीबी ने गिरफ्तार किया, जेल भेजा
रिश्वत लेने के आरोपी एएसआई को एसीबी ने गिरफ्तार किया, जेल भेजा
बारां| एसीबीने बुधवार को रिश्वत लेने के आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर कोटा कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसीबी सीआई सलाउद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि दुर्जनपुरा निवासी विनोद प्रजापति के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज था। इस मामले में कोतवाली एएसआई बृजराज सिंह ने 25 नवंबर 2013 को विनोद को बुलाकर थाने में बैठा लिया।
उसके चाचा का लड़का बाबूलाल कोतवाली में तलाश करने पहुंचा। वहां एएसआई बृजराज सिंह ने उससे पांच हजार रुपए मांगे। इसकी रिपोर्ट बाबूलाल ने एसीबी में आकर दी। मामले का सत्यापन कराया गया। इसमें फरियादी एएसआई के बीच दो हजार रुपए में मामला तय हो गया। सत्यापन के दौरान एएसआई बृजराज सिंह ने 500 रुपए ले लिए। शेष 1500 रुपए दो दिन बाद देने पर बात हुई।
इस मामले में 27 नवंबर 2013 को ट्रेप कार्रवाई तय की गई। इसकी भनक लगने से एएसआई ने रुपए नहीं लिए। इस मामले में पूर्व की कार्रवाई के आधार पर शिवराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच पूरी होने पर बुधवार को एएसआई को गिरफ्तार किया गया। एसीबी ने एएसआई के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया।
एक साल पहले का है मामला