अतिक्रमण हटाने के निर्देश
बारां| शहरमें जिला अस्पताल के सामने अतिक्रमियों के फिर से काबिज होने के मामले में कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। नगर परिषद ने अभियान के तहत एक दिसंबर को जिला अस्पताल के सामने से अतिक्रमण हटाया था। इसके बाद अतिक्रमी मिनी सचिवालय में भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। वहां कुछ पार्षदों के आश्वासन के बाद अतिक्रमी फिर से जिला अस्पताल के सामने फिर से काबिज हो गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ललित कुमार गुप्ता ने नगर परिषद आयुक्त को अतिक्रमण की रोकथाम के लिए निर्देश दिए है।