पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां. राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ की ओर से प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को प्रताप चौक पर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका गया। वहीं इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया कि पिछले 6-7 वर्षों से कार्यरत विद्यार्थी मित्रों को गलत तरीके से बेरोजगार कर दिया है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानी से जूझना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में जिला प्रवक्ता विजय पाटौदी, जिलाध्यक्ष रामदयाल मीणा, किशनगंज ब्लॉक अध्यक्ष भगवानलाल नागर, महेश पारेता, महावीर सुमन, ललित शर्मा, मुकेश मीणा, रूपकिशोर यादव, दीपक भाटी, धनराज मेघ आदि शामिल थे।