यातायात नियमों की जानकारी दी
बारां. शहरके सेंट जोसेफ्स इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को छात्र-छात्राओं को यातायात पुलिस की ओर से नियमों की जानकारी दी गई।
स्कूल की कोर्डिनेटर सृष्टि ने बताया की स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में यातायात पुलिस के राजपाल चौधरी ने छात्र-छात्राओं स्टाफ को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि हमेशा गाड़ी बाईं तरफ चलाएं।
16 वर्ष की आयु तक बिना गियर वाली गाड़ी चलाएं। 18 वर्ष की आयु के बाद ड्राइविंग लाइसेंस लेकर ही गाड़ी चलाएं।