मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि सौंपी
मांगरोल. पिछलेमाह बारां के समीप कर्माजी की बावड़ी स्टेट हाइवे पर सड़क दुर्घटना में मरे एक ही परिवार के तीन लोगों के आश्रितों को राज्य सरकार की ओर से सहायता राशि दी है। 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि के चैक बुधवार को तहसीलदार ओमप्रकाश गुर्जर ने मृतकों के परिजनों को सौंपे। इस दौरान नंदलाल सुमन, पार्षद रामचरण सुमन, सत्यनारायण पारेता, दशरथ सिंह, भूपेश सुमन, दीनदयाल सुमन आदि साथ थे।