चुनाव के लिए 16 प्रकोष्ठों का गठन
पंचायतीराजसंस्थाओं के आम चुनाव 2015 के कार्यों को सुचारु समयबद्ध निपटाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने 16 प्रकोष्ठों का गठन कर प्रभारी अधिकारियों सहायक प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की है। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) ललित कुमार गुप्ता ने बताया कि एडीएम नरेश मालव पर्यवेक्षक एवं कानून व्यवस्था प्रकोष्ठ सीईओ शिवप्रकाश एम कातने मतदान दल, मतगणना दल गठन प्रकोष्ठ प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी रहेंगे। एसडीएम ओमप्रकाश कसेरा यातायात पीओएल प्रकोष्ठ वर्किंग कॉपीज, ईडीसी, पीबी, रूटचार्ट प्रकोष्ठ, कोषाधिकारी जसवीर मीणा मतपत्र प्रकोष्ठ प्रभारी रहेंगे। लेखाधिकारी ओंकारलाल मीणा लेखा प्रकोष्ठ, विशेषाधिकारी स्पेशल प्रोजेक्ट, चिमनलाल मीणा सतर्कता आदर्श आचार संहिता प्रकोष्ठ वीडियोग्राफी एवं सतर्कता प्रकोष्ठ, आयुक्त नगर परिषद बीएस शर्मा अभ्यर्थियों का चुनाव व्यय लेखा प्रकोष्ठ, डीएसओ रामसिंह मीणा निर्वाचन भंडार प्रकोष्ठ, जिला सांख्यिकी अधिकारी रामेश्वरप्रसाद मीणा सांख्यिकी प्रकोष्ठ, महिला एवं बाल विकास उपनिदेशक रामदयाल मीणा सामान्य व्यवस्था प्रकोष्ठ, कार्यक्रम अधिकारी महिला अधिकारिता विभाग दिनेश मिश्रा नियंत्रण कक्ष एवं हेल्पलाइन प्रकोष्ठ प्रभारी रहेंगे। जिला जनसंपर्क अधिकारी मानसिंह मीणा मीडिया प्रकोष्ठ, मुख्य वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र आईएन गुप्ता पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया है।