पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएसयूआई की जीत पर जताई खुशी

एनएसयूआई की जीत पर जताई खुशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानविश्वविद्यालय के रुके हुए नतीजे पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित करते हुए चारों प्रत्याशियों विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई के अध्यक्ष पद पर अनिल चोपड़ा तीनों उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव पद पर धमाकेदार जीत दर्ज करने पर बारां एनएसयूआई जिलाध्यक्ष इरफान अंसारी के नेतृत्व में आतिशबाजी कर हर्ष जताया।

छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश गुर्जर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पद प्रत्याशी धनकुमार मीणा महामंत्री पीयूष गर्ग ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से राजस्थान सरकार ने अपनी हार से घबरा कर नतीजे पर रोक लगवा दी थी, लेकिन जीत छात्रशक्ति की हुई। इस मौके पर कुशाल सिंह, लेखराज पांचाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सोनू शर्मा, लोकेश नागर, महावीर बैरवा, रवि ओझा, समीन खान, विजय फौजी, भगवान चौधरी, सोनू मीणा, शाहरूख खान, हिमांशु गालव आदि शामिल थे।

अटरू.भारतीयराष्ट्रीय छात्र संगठन ने राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के परिणाम सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद घोषित किए गए। परिणामों में छात्रसंघ चुनावों में विजय होने पर छात्र संगठन ने हर्ष व्यक्त किया है। एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष इमरान खान ने बताया कि राजस्थान विश्वविद्यालय अध्यक्ष पद पर अनिल चौपड़ा, संयुक्त सचिव पद पर सुरभि मीणा का विजय होने पर कस्बे में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी। इस दौरान इमरान गौड़, बालकिशन, विकास मीणा, हेमंत साल्वी, चेतन मेघवाल, गिर्राज ऐरवाल, हरीश मीणा, बृजमोहन नागर आदि ने हर्ष जताया।