आश्रितों को सहायता स्वीकृत
बारां. जिलेमें सड़क हादसे में मृत तीन जनों के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर के आदेश के मुताबिक सड़क दुर्घटना में मृत सोरती बावड़ी मांगरोल निवासी महावीर पुत्र देवीशंकर माली, नरेश पुत्र देवीशंकर माली, बच्ची बाई प|ी देवीशंकर माली के आश्रितों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।