पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों ने की वेतन स्थायीकरण की मांग

शिक्षकों ने की वेतन स्थायीकरण की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां. तृतीयश्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2012 में चयनित शिक्षकों ने प्रोबेशन काल पूरा होने पर वेतन स्थाई करण की मांग की है। शिक्षकों ने जिला परिषद को ज्ञापन दिया है। इसमें शिक्षक प्रदीप गौड़, धर्मेंद्र वर्मा, त्रिलोक आदि ने बताया कि प्रोबेशन काल पूरा हुए तीन महीने का समय पूरा हो गया है। इसके बावजूद शिक्षको का वेतन स्थाई करण नहीं किया गया है। लेखा नियमों के अनुसार कर्मचारियों की दो साल की सेवा संतोषजनक होने पर वेतन स्थाई करण के सभी लाभ दिए जाते हैं। वहीं वित्त विभाग के आदेशों के अनुसार भी संतोषप्रद सेवा पूरी करने वालों को नियमित वेतन श्रृंखला देने का प्रावधान है। इसके बावजूद शिक्षकों को लाभ नहीं दिया जा रहा है। अन्य जिलों में इन शिक्षकों को स्थाईकरण का लाभ दिया जा चुका है। जल्द ही वेतन स्थाईकरण नहीं करने पर शिक्षकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।