गंदा पानी बना ग्रामीणों की मुसीबत
बारां. निकटवर्तीबामला में पिछले चार पांच महिने से ग्राम पंचायत के सामने गंदा पानी भरा हुआ। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। गंदा पानी बामली मार्ग के रास्ते तक फैला हुआ है। यहां से गुजरने वाले आमजन राहगीरों को गुजरना पड़ रहा है। इस मार्ग से स्कूली बच्चे भी निकलते हैं। गांव के संदीप मीणा, विनोद मीणा, पवन योगी, कुलदीप मीणा ने बताया कि इस संबंध में कई बार सरपंच सुसर बाई को अवगत करा दिया गया है। इसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पचंयात के सामने भरे इस गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। उपसरपंच शिवकरण नायक ने बताया कि पानी की निकासी के लिए नालियों की स्वीकृति हो चुकी है। जल्द ही नालियों का निर्माण कराया जाएगा।