प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की मांग
बारां|अखिल राजस्थानलेबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ ने मंगलवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री को परिवार कल्याण शिविर में लेब टेक्नीशियन वर्ग को दी जाने वाली प्रोत्साहन रािश के संबंध में मांग पत्र भेजा है। मांग पत्र में बताया कि लेब टेक्नीशियन को महिला नसबंदी पर 7 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाती है, जबकि पुरुष नसबंदी पर किसी भी प्रकार की राशि देय नहींं है। 5 नवंबर 2014 में लेब टेक्नीशियन को प्रोत्साहन राशि देय नहीं दर्शाया गया है। जिलाध्यक्ष रामप्रताप मीणा ने लेब टेक्नीशियन को उक्त प्रोत्साहन रािश पूर्ववत जारी रखने तथा नवीन आदेश के तहत रािश देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश, महामंत्री कालूलाल आर्य आदि शािमल थे।