मानव अधिकार दिवस पर दिलाई शपथ
बारां|अंतराष्ट्रीय मानवाधिकारदिवस पर बुधवार को मिनी सचिवालय में अधिकारियों कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से मानवाधिकार रक्षा की शपथ ली। मिनी सचिवालय में प्रथमतल पर दोपहर 12 बजे कलेक्टर ललित कुमार गुप्ता ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को यह शपथ दिलाई। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश कुमार मालव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज चौधरी आदि मौजूद थे।