राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य का अभिनंदन
अटरू| अखिलराजस्थान पुजारी महासभा के तत्वावधान में हाल ही में राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य बने श्यामसुंदर शर्मा का झालावाड़ पहुंचकर अभिनंदन किया। पुजारी महासभा के जिलाध्यक्ष रामराज वैष्णव ने बताया कि श्याम सुंदर शर्मा के प्रदेश लोक सेवा आयोग में निर्वाचित होने से बारां जिले के पुजारी एवं ब्राह्मण समाज में हर्ष है।