पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भरे रक्तदान संकल्प पत्र

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भरे रक्तदान संकल्प पत्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| भाजयुमोके कार्यकर्ताओं ने 21 फरवारी को स्व. रघुवीर सिंह कौशल के जन्म दिवस पर रघुवीर सिंह कौशल परमार्थ सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मुकेश केरवालिया की अगुवाई में राजकीय महाविद्यालय में छात्रों से संपर्क कर लगभग 50 छात्रों के संकल्प पत्र भरें। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ महासचिव रघुनन्दन हिमांशु मेहरा ने रक्तदान के महत्व को बताते हुए कहा है कि रक्तदान एक महादान है। इस दौरान दिलीप शाक्यवाल, चन्द्रप्रकाश, कन्हैयालाल, गोरध्वज मेघवाल, दिनेश मीणा, मनीष मेघवाल, रोहित नागर, सुनील नागर, नीरज शर्मा, जितेन्द्र मीणा, राधेश्याम मारन, रवि नागर, अतुल धाकड़, अनिल मेघवाल, सैलु शर्मा आदि साथ रहे।

बारां. बॉयज पीजी कॉलेज में रक्तदान के लिए संकल्प पत्र भरते छात्र।

खबरें और भी हैं...