पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंतरराष्ट्रीय एडवेंचर प्रोग्राम से लौटने पर रोवर्स का स्वागत

अंतरराष्ट्रीय एडवेंचर प्रोग्राम से लौटने पर रोवर्स का स्वागत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतस्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय दिल्ली के तत्वावधान में मध्यप्रदेश में आयोजित 18वें अंतरराष्ट्रीय एडवेचर प्रोग्राम में भाग लेकर लौटे पीजी कॉलेज के रोवर मेट का राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड पर जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) साहिद मोहम्मद खान ने स्वागत किया। यह पहला अवसर था जब जिला बारां के रोवर्स दल ने अंतरराष्ट्रीय एडवेचर प्रोग्राम में भाग लेकर जिला बारां का मान बढाया।

रोवर्स दल ने बताया कि 18वें अन्तर्राष्ट्रीय एडवेचर प्रोग्राम में भारत सहित कुल पांच देशों के यूथ ने सहभागिता कर एडवेंचर प्रोग्राम का आनंद लिया। उन्होंने बताया कि एडवेंचर में माउंटेनरिंग, राॅक कलाइबिंग, रेपलिग, वैली क्राॅसिंग, गन शूटिंग, ट्रेकिंग, आर्चरी, बोटिंग, रसियन वाॅल कलाईम्बिग, हार्स राइडिंग, पैरागलाइडिंग, मंकी क्रालिग, ब्रिज बैलेंसिंग, कैंप फायर, कमांडो ब्रिज सहित अनेक प्रकार की साहसिक गतिविधियों में हिस्सा लेकर रोमांच को अनुभव किया। इस अवसर पर सीओ स्काउट इंद्रराज सुथार, सीओ गाइड प्रीति कुमारी, भैरूलाल वर्मा, महेश सेन, प्रवीण कुमार वशिष्ठ सहित रोवर्स उपस्थित थे। भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय दिल्ली के तत्वावधान में एमपी में आयोजित 18वें अंतरराष्ट्रीय एडवेंचर प्रोग्राम में भाग लेकर लौटे पीजी कॉलेज के रोवर मेट रोवर मेट मोनुकुमार पंकज, सुभाष आॅपन रोवर क्रू के विवेक शर्मा एवं सोहनसिंह का स्थानीय स्काउट गाइड कार्यालय में स्वागत किया गया।

बारां. कार्यक्रम में भाग लेकर लौटे रोवर्स का स्वागत करते स्काउट टीचर्स।

खबरें और भी हैं...