पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेहनत करोगे तो सफलता जरूर मिलेगी

मेहनत करोगे तो सफलता जरूर मिलेगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समीपवर्तीजलवाड़ा क्षेत्र के बजरंगगढ़ गांव में स्थित सहरिया आश्रम बालक छात्रावास में मंगलवार को अभिभावक सम्मेलन हुआ। छात्रावास अधीक्षक महावीर मीणा बताया कि अभिभावक सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गाशंकर नागर ने की। मुख्य अतिथि त्रिलोकशंकर नागर थे। विशिष्ट अतिथि विनोद नागर अशोक नागर थे। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए नागर ने कहा कि छात्रों को कड़ी मेहनत करना चाहिए। मेहनत करने वालों को निश्चित सफलता मिलती है। इससे विद्यालय गांव का नाम रोशन होता है। वहीं अभिभवकों को भी बच्चों की पढ़ाई सहित उनकी समस्याओं पर भी पर भी ध्यान देना चाहिए। बाद में अतिथियों ने छात्रावास में पढ़ने वाले दस छात्रों को सम्मानित किया। जो चरित्रवान हों, पढाई में अच्छे अंक लाने के साथ ही छात्रावास की गरिमा बनाए रखते हो। इस अवसर पर अभिभावक, छात्रों सहित गांव के अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...