बीमािरयां रोकने, जैविक खेती को बढ़ावा दें किसान
बारां| भाजपाकिसान मोर्चा की ओर से किसान मोर्चा आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विधायक कैलाश चौधरी ने कहा कि रासायनिक पेस्टीसाइड दवाओं के कारण भूमि को काफी नुकसान हो रहा है दवाओं का फसलों में उपयोग करने से कैंसर जैसी घातक बीमारियां लोगों को हो रही हैं, इसे रोकने का एक ही उपाय है कि किसान जैविक खेती को बढ़ावा दें।
केंद्र राज्य सरकारों ने किसानों के हित के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। परिवहन एवं जिला प्रभारी मंत्री बाबूलाल वर्मा ने कहा कि केंद्र राज्य सरकारों ने किसानों के हित में नई योजनाएं लागू की हैं। किसान सम्मेलन को विधायक बारां रामपाल मेघवाल, किशनगंज ललित मीणा, जिला प्रमुख नन्दलाल सुमन, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र मीणा, पूर्व मंत्री मदन दिलावर ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष देवेंद्र नागर ने धन्यवाद दिया।
बारां. भाजपा किसान मोर्चा के कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता।