फुटबॉल प्रतियोगिता: नोहर, नागपुर, जयपुर, एयर इंडिया मुंबई विजयी रहीं
अंचल की खेल खबरें
गोला फेंंक छात्र वर्ग में किशनगंज के ब्रजेश अव्वल
प्रेमसिंहसिंघवी की स्मृति में जयहिन्द क्लब की ओर से आयोजित अखिल भारतीय सिल्वर कप फुटबाॅल प्रतियोगिता के तीसरे दिन गुरुवार को चार मैच खेले गए। इसमें फुटबाॅल क्लब नोहर, कामटी फुटबाॅल क्लब नागपुर, जेएफसी फुटबाॅल क्लब जयपुर, एयर इण्डिया फुटबाॅल मुम्बई विजयी रही। शुक्रवार को खेल मैदान में क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे।
जयहिंद क्लब अध्यक्ष ओमप्रकाश बाठला, सुरेंद्र कुमार सालवी ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन हजारों खेलप्रेमियों की मौजूदगी में जयहिंद फुटबाॅल क्लब छीपाबड़ौद नोहर फुटबाॅल क्लब के बीच मैच खेला गया। मैच के दौरान जयहिन्द फुटबाॅल क्लब की टीम अपने निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं कर पाई, जबकि नोहर फुटबाॅल क्लब के खिलाड़ियों ने लगातार तीन गोल दागकर 3-0 से जीत हासिल की। इसी प्रकार दूसरा मैच कामटी फुटबाॅल क्लब नागपुर इलेवन क्लब झांसी के मध्य खेला गया। नागपुर टीम के खिलाड़ियों के सामने झांसी टीम के खिलाड़ी अपना अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी अपनी जीत दर्ज नहीं कर पाए। कामटी फुटबाॅल क्लब नागपुर 5-1 से विजयी रहा। जयहिन्द क्लब के विरेंद्र वर्मा इलियास मंसूरी के अनुसार प्रतियोगिता का तीसरा मैच जेएफसी जयपुर शाइनिंग फुटबाॅल क्लब भोपाल के बीच खेला गया, जो काफी रोचक रहा। इसमें जयपुर ने 2-1 से अपनी बढ़त बनाकर जीत बरकरार रखी।
प्रतियोगिता का चौथा मैच एयर इण्डिया फुटबाॅल क्लब मुम्बई शेखावाटी फुटबाॅल क्लब नवलगढ़ के बीच खेला गया। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपना अच्छा प्रदर्शन किया। खेल के निर्धारित समय तक दोनों टीमों के खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर पाए। आखिर में ट्राईबेकर का सहारा लेना पड़ा। इसमें 3-2 से एयर इण्डिया फुटबाॅल क्लब मुम्बई विजयी रहा। क्लब के आशीष अजमेरा, गोकुल राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता में शुक्रवार को चार क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे।
बारां. प्रतियोगिता के समापन समारोह में मौज्ूद अतिथि।
छीपाबड़ौद. कस्बे में चल रहे अखिल भारतीय सिल्वर कप फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलती टीमें।