सहरिया क्षेत्र के विकास के लिए नहीं छोड़ेंगे कोई कसर: बाबूलाल
िबजली कटौती फाल्ट से मिलेगी िनजात
जीएसएसके शुरू होने से ग्रामीणों को आए दिन होने वाली कटौती बार-बार आने वाले फाल्ट की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं विधायक ललित मीणा ने कहा कि जल्द ही किशनगंज में बनने वाले 132 केवी जीएसएस का कार्य पूरा होने के बाद तहसील के लोगों को बिजली की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे पहले सभी अतिथियों का बिजली निगम के एसई एमएम कुर्मी, एक्सईएन बहादुर सिंह, एईएन दिनेश मीणा, भाजपा नेता मुकेश गुरदिया, गुरमीत सिंह मीत्ता, सुरेंद्र शर्मा, प्रीतम सिंह, अजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष दुर्गाशंकर, अशोक बत्रा समेत कई भाजपाइयों ने स्वागत किया। वहीं मंत्री वर्मा ने गरडा़ से जैसवा तक बनने वाले 4 किमी डामरीकरण सड़क का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि सालों से वन विभाग की आपत्ति के कारण सड़क का कार्य रुका हुआ था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगामी तीन सालों में क्षेत्र में वन विभाग की आपत्ति से रुका सड़कों का कार्य जल्द पूरा होगा। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार ने कहा कि मुख्यमंत्री किशनगंज-शाहाबाद क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इससे पहले सभी अतिथियों का एक्सईएन एचपी मीणा, एईएन मनीष मीणा, बंसत कुमार गुप्ता भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। वहीं प्रभारी मंत्री ने सहरिया परियोजना के माध्यम से गरडा़ में 41 सहरिया परिवारों को प्रत्येक परिवार 4 बकरियां भी सौंपी। साथ ही अधिकारियों को समस्याअों का समाधान करने के निर्देश दिए।
किशनगंज. सदाफल जीएसएस के लोकार्पण समारोह में मंचासीन अतिथि।