पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षकों के रिक्त पद भरने को लेकर मंत्री को दिया ज्ञापन

शिक्षकों के रिक्त पद भरने को लेकर मंत्री को दिया ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले गुरुवार को जिले के विधायकों प्रभारी मंत्री को जिला सह संयोजक बृजेश यदुवंशी नगर अध्यक्ष महावीर मीणा के नेतृत्व में काॅलेज से रैली निकालकर मधुवन रिसोर्ट पहुंचकर ज्ञापन दिया।

एबीवीपी नगर मंत्री निशांत तिवारी ने बताया कि जिले में उच्च शिक्षा में व्याप्त अनियमिताओं, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, जिले में रिक्त पड़े शिक्षकों के पद शीघ्र भरने, छबड़ा-छीपाबड़ौद काॅलेज को सरकारी दर्जा देने, अटरू में नया काॅलेज खोलने सहित कई शिक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर प्रभारी मंत्री बाबूलाल वर्मा समेत जिले के विधायकों को ज्ञापन दिया। गर्ल्स काॅलेज छात्रासंघ अध्यक्ष दर्शना शर्मा ने काॅलेज की समस्याओं को बताते हुए कहा कि इन सभी मांगों को बजट सत्र में पूरा किया जाए। वहीं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष छोटूलाल नागर ने भी पीजी काॅलेज की समस्याओं को बताते हुए कहा कि यहां पर सबसे बड़ी समस्या व्याख्याताओं की है। इसमेंं करीब 30 पद रिक्त हैं। इसको लेकर कई बार राज्य सरकार को अवगत करा चुके हैं, लेकिन सरकार ने आश्वासन के सिवा अब तक कुछ नहीं दिया। वहीं छबड़ा छीपाबड़ौद काॅलेज को सरकारी दर्जा दिया जाए।

ज्ञापन देने के दौरान कोमल मीणा, दिलखुश मीणा, अभिषेक सुमन, नीरज नागर, अमित शर्मा, नगर सह मंत्री सूर्यप्रकाश नागर, बेनी नागर, कुलदीप मीणा, अक्षय नगार, वीरु शर्मा, जितेंद्र कुशवाह, देवेंद्र गुर्जर, यशु शर्मा, आशीष मीणा, नितेश मीणा, हेमलता मीणा, शिवानी पारेता, मोनिका मालव, नरेंद्र राजपुरोहित समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...