पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जन शिक्षा निधि समर्पण सप्ताह आज से

जन शिक्षा निधि समर्पण सप्ताह आज से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| विद्याभारती शिक्षा संस्थान की बैठक गुरुवार को हुई। इसमें शुक्रवार को सरस्वती जयंती से 19 फरवरी छत्रपति शिवाजी जयंती तक अपेक्षित जन शिक्षा सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया। जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा अध्यक्ष गजानंद नागर ने बताया कि संस्थान के तत्वावधान में अंता, मांगरोल, सीसवाली, बारां, किशनगंज, समरानियां, छबड़ा, छीपाबड़ौद में संचालित समस्त आदर्श विद्या मंदिर स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूलों में अपेक्षित जन शिक्षा निधि समर्पण सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत अभिभावक मंच, पूर्व छात्र परिषद, आचार्य, छात्र-छात्राएं प्रबंध समिति के पदाधिकारी शिक्षा से वंचितों के लिए निधि संग्रह करेंगे।

खबरें और भी हैं...