जीप पलटने से दो जनों की मौत, 11 घायल
कोटाजिले के बपावर थाना क्षेत्र के लबानियां गांव के पास रविवार दोपहर एक जीप पलट गई। दुर्घटना में दो जनों की मौत हो गई, जबकि 11 घायल हो गए। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार को बपावर में हाट बाजार से एक जीप सवारियों को भरकर वापस लौट रही थी। दोपहर दो बजे जीप ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मारी और पलट गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि जीप तीन-चार बार पलट गई। लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर घटना की सूचना दी। इसके बाद घायलों को बपावर अस्पताल ले जाया गया। वहीं गंभीर घायलों को बारां जिला अस्पताल लाया गया।
कोटा जिले के बपावर गांव के हाट बाजार यह जीप रविवार दोपहर दो बजे सवारियों से ओवरलोड होकर सुभाषपुरा के लिए लौट रही थी। इस दौरान लबानियां गांव के पास ड्राइवर ने जीप पर से नियंत्रण खो दिया। जीप एक बाइक को टक्कर मारती हुई सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। जीप की चपेट में आकर सड़क किनारे खड़ी उम्मेदगंज निवासी भगवती योगी एवं मोहनलाल (65) पुत्र जयपाल मीणा की मृत्यु हो गई। वहीं भगवती का भतीजा उम्मेदगंज निवासी राजेंद्र (10) पुत्र मोहनलाल योगी भी घायल हो गया। इसके अलावा जीप की टक्कर से बाइक सवार गजनपुरिया निवासी सुनीता (25) प|ी लेखराज कुम्हार, इसका पुत्र विष्णु (2) घायल हो गए। इनके अलावा जीप में सवार भंवरा निवासी राजू (25) पुत्र जमनालाल मेघवाल, मुकेश (20) पुत्र मथुरालाल मेघवाल, टापरिया निवासी राधेश्याम (45) पुत्र बृजमोहन भील, सुभाषपुरा निवासी बाबूलाल (33) पुत्र सावणीलाल मीणा, लिसाड़िया निवासी राजीबाई (40) प|ी कजोड़, धर्माबाई (30) प|ी पप्पू, इसके पुत्र रविंद्र (4), सुधीर (2) घायल हो गए।
ड्राइवरने पी रखी थी शराब
जीपसवार घायल राजीबाई ने बताया कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। बपावर से रवाना होने के साथ ही जीप को अनियंत्रित होकर चला रहा था। लबानियां के पास ड्राइवर ने जीप से नियंत्रण खो दिया और जीप पलट गई। सकतपुर निवासी कमलेश ने बताया कि जीप ओवरलोड होकर चल रही थी। लबानियां के पास एक बाइक सामने आई और जीप चालक ने नियंत्रण खो दिया। जीप सड़क से नीचे उतरी और तीन-चार बार पलट गई। घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने दौड़कर घायलों को जीप से निकाला। इस दौरान 108 एंबुलेंस को फोन किया। करीब 15 मिनट बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल के लिए ले जाया गया।
बारां. घायल