- Hindi News
- दिनभर तेज धूप ने किया परेशान, शाम को बारिश ने दी राहत
दिनभर तेज धूप ने किया परेशान, शाम को बारिश ने दी राहत
सितंबरमहीने में अप्रैल मई जैसी तेज धूप से लोग परेशान हैं। रविवार को दिनभर शहर तेज धूप की वजह से तप गया। शाम को 5 बजे के बाद से पहले रिमझिम फिर तेज बारिश से सड़कों से पानी बह निकला। इन दिनों जिले में एक बार फिर मौसम में बदलाव रहा।
दिन गर्म और रातें हल्की सर्द रहने लगी हैं। इस बार औसत से अिधक बारिश होने के बाद भी गर्मी का अहसास बना हुआ है। इस बार सितंबर तक भी तेज धूप का असर होने से दिन में गर्मी उमस का वातावरण है। इस बार अगस्त सितंबर महीने में कुछ दिनों तक लगातार बारिश होने से मौसम में बदलाव आया था। इससे लोगों को गर्मी उसम से राहत मिली थी, लेकिन पिछले दो दिनों से मौसम में तेज गर्मी धूप होने से लोगों का दिन में घर से बाहर निकलना दूभर हो रहा है। तापमान एक बार फिर 35 और 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
मौसम में इस परिवर्तन के कारण लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव हो रहा है। सुबह और शाम को बाजार में चहल-पहल रहती है। दोपहर से लेकर शाम तक कम लोग बाहर निकलते हैं। सितंबर माह में बंद होने वाले कूलर चल रहे हैं। इधर, शाम को हुई बारिश से उमस गर्मी से राहत मिली। करीब 20 मिनट तक हुई बारिश के बाद रिमझिम का दौर जारी रहा। समाचार लिखे जाने तक बूंदाबांदी होती रही।
उधर, सूरज की गर्मी के कारण लोगों के पसीने छूट गए।। जिले में 15 जुलाई से लेकर 14 सितंबर तक साढ़े नौ सौ मिमी से अिधक बारिश हो चुकी है। यह जिले की औसत बारिश से करीब पौने दो मिमी अिधक है। जबकि पिछले साल रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज हुई थी। वर्ष 2013 में 1365 मिमी बारिश हुई थी।
बीमारियोंकी आशंका
बार-बारमौसम में बदलाव आने के कारण इसका लोगों की सेहत पर भी असर हो रहा है। लोग सर्दी, जुकाम, सिरदर्द, बुखार वायरल के अलावा मलेरिया की चपेट में रहे हैं। बारिश के बाद मच्छरों के पनपने से मलेरिया अन्य संक्रामक बीमारियां बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव-गांव और शहर की कॉलोनियों में सर्वे कर रोगियों को चिन्हित किया जा रहा है। खून की जांच के लिए स्लाइड बनाई जा रही है। घर-घर दवाएं दी जा रही है। विभाग की ओर से सभी अस्पतालों में सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
बारां. शहर में रविवार को शाम को हुई बािरश से सड़कों से पानी बह निकला।