पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांच के टुकड़े कचरा पर नाराजगी जताई

कांच के टुकड़े कचरा पर नाराजगी जताई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएडी के कार्यों का निरीक्षण किया

भास्करन्यूज| बारां

मुख्यकार्यकारी अधिकारी रामप्रसाद मीणा ने रविवार को मांगरोल माईनर तथा दांयी मुख्य नहर के बैंक स्लोप पर करवाए जा रहे जंगल सफाई एवं मिट्टी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मांगरोल माईनर में सफाई की आवश्यकता बताते हुए मेट को आवश्यक निर्देश दिए।

मीणा दोपहर पूर्व सीएड़ी की ओर से करवाए जा रहे कार्य के निरीक्षण के लिए ग्राम जैतलहेड़ी में दांयी मुख्य नहर पर पहुंचे। उन्होने नरेगा श्रमिकों से इस कार्य पर मिल रही मजदूरी की जानकारी ली। मेट एवं श्रमिकों को पूरा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने श्रमिकों को पानी के बहाव तल से झाड़ियों की सफाई करते समय आवश्यक सावधानी बरतने को कहा। ग्राम पंचायत मऊ क्षेत्र में करवाए जा रहे कार्य में सुधार के निर्देश मेट को दिए। उन्होने कहा कि सफाई के बाद पानी बहाव में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। मांगरोल माइनर के टेल के मध्य बैंक एंड स्लोप पर जंगल सफाई एवं मिट्टी कार्य निरीक्षण के दौरान नहर में कांच के टुकड़े एवं कचरा रहने पर उन्होने नाराजगी जताई तथा मेट को पूर्ण सफाई कराने को कहा है। उन्होने नहर किनारे पर उगे बंबूल एवं अन्य कंटिली झाड़ियों को पूर्ण रूप से हटाने को कहा है। उन्होने श्रमिकों से चर्चा की तथा उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी करवाया।

बारां. सीएडी कार्यों का निरीक्षण करते सीईओ रामप्रसाद मीणा।