रैली निकालकर पुतला फूंका
शहरमें रविवार को शिक्षकों ने शिक्षकों पर मंत्रियों की ओर से किए गए बयानों के विरोध में रैली निकाली। मंत्रियों के खिलाफ नारेबाजी की। शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया गया। शिक्षक एवं शिक्षा अिधकारी संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश पदाधिकारियों नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया।
प्रदेश पदाधिकारी बेगराज खोथ के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री, पंचायतराज मंत्री शिक्षा सचिव की ओर से शिक्षक दिवस के समारोह में शिक्षकों के विरुद्ध अनर्गल बयानबाजी करने, बार-बार समय परिवर्तन, समानीकरण एकीकरण के खिलाफ रैली निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए प्रताप चौक पर पहुंचे शिक्षक पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया। इस मौके पर प्रदर्शन करने वालों में शिक्षक संघ (प्रगतिशील)के जिलाध्यक्ष चरतराम मीणा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरदयाल नागर, श्याम गौतम, शिक्षक संघ शेखावत के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नागर, जिला मंत्री जीतमल मालव, भवानीशंकर नागर, गंगाधर निर्मल, शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश मंत्री नंदकुमार गौड़, जिलाध्यक्ष वृंदासिंह, शिक्षक संघ अंबेडकर के जिलाध्यक्ष रामप्रसाद कोटड़ा, जिला मंत्री राधेश्याम मेघवाल, एसटीएससी ओबीसी कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष कमल यादव आदि मौजूद थे।
शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के बयान का किया विरोध