पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निरीक्षण में अनियमितता पर जिला अस्पताल का कंपाउडर एपीओ

निरीक्षण में अनियमितता पर जिला अस्पताल का कंपाउडर एपीओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनआरएचएम के चीफ इंजीनियर ने वार्डों की स्थिति देखी

50-50 बेड की एमटीसी बनाने के भेजे प्रस्ताव

जिलाअस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए रविवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दिनभर निरीक्षण किए। इस दौरान कार्य में अनियमितता मिलने पर एक कंपाउडर को एपीओ कर कोटा में उपस्थिति देने के निर्देश दिए है। वहीं अधिकारियों ने बैठक के बाद किशनगंज, शाहाबाद केलवाड़ा में एक महीने के लिए चार बालरोग विशेषज्ञ लगाएं हैं। डॉ. एलआर लोहिया को जिला अस्पताल का प्रभारी बनाया गया है।

सीएमएचओ डॉ. ओपी वर्मा ने बताया कि नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (एनआरएचएम) के अतिरिक्त निदेशक नीरज के पवन, ग्रामीण स्वास्थ्य के अतिरिक्त निदेशक डॉ. आरएस छीपी, संयुक्त निदेशक डॉ. एमपी सिंह, कलेक्टर ललित कुमार गुप्ता, एनआरएचएम के चीफ इंजीनियर पीपी माथुर, कलेक्टर ललित कुमार गुप्ता आदि ने रविवार को दिनभर जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं देखा। सीएमएचओ डॉ. वर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कंपाउडर भागचंद मीणा को आदेशों की अवहेलना करने पर एपीओ कर संयुक्त निदेशक कार्यालय में उपस्थिति देने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण में सामने आया कि नालियां चोक हैं, गेट खुले हुए हैं। पार्क और मुख्य द्वार के सामने गंदगी पसरी हुई है। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को सोमवार सुबह जेसीबी सफाईकर्मियों के साथ उपस्थिति होकर सफाई कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने प्रसूति वार्ड, एमटीसी, जनरल वार्ड, आईसीयू, सीटी स्कैन, एफबीएनसी सहित अस्पताल का भ्रमण किया। इस दौरान अस्पताल में गंदी बेड शीट, टूटी खिड़कियां आदि को बदलने बेड शीट की खरीद करने, पलंगों की मरम्मत पुताई कराने के निर्देश दिए। साथ ही जननी-शिशु सुरक्षा, शुभलक्ष्मी, सफाई ठेकेदार, आशा सहयोगिनी आदि का बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अस्पताल परिसर में लगे ठेले हटवाए गए। यहां मवेशी घूमते मिलने पर ठेकेदार पर कार्रवाई करने की बात कही। एमटीसी में बंद पड़ी टीवी को चालू करवाया। साथ ही एमटीसी में लगी आईईसी की सराहना की। निरीक्षण के दौरान एडीएम बीएल मीणा, एसडीएम ओमप्रकाश अग्रवाल, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. बृजेश गोयल, आईईसी कोआर्डीनेटर देवेश गांधी आदि मौजूद रहे।

बारां. जिला अस्पताल में रविवार सुबह एनआरएचएम के चीफ इंजीनियर ने स्थिति देखी।

बारां. जिला अस्पताल का अवलोकन करते कलेक्टर अन्