पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार

चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार

अंता| कस्बेमें लगातार बढ़ती चोरियों को गंभीरता से लेते हुए एसपी परिस ने शनिवार को कस्बे के दौरा कर घटना स्थलों का दौरा किया। इस दौरान वृत्ताधिकारी गौतम भास्कर के नेतृत्व में अंता थानाधिकारी गंगासहाय शर्मा, सीसवाली थानाधिकारी हरदयाल स्वामी को शामिल कर विशेष टीम का गठन किया। टीम ने एसपी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए चोरी, नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिराेह के सरगना टंकीपाड़ा निवासी रोहित पुत्र शंकरलाल माली को गिरफ्तार किया। इसने प्रारंभिक तौर पर पूछताछ में गिरोह में सोनू पुत्र जगदीश राठी, गोलू पुत्र गोविंद माली, राजू उर्फ राजेंद्र पुत्र गंेदीलाल माली का शामिल होना तथा कस्बे में आधा दर्जन चोरी, नकबजनी की वारदातें करना स्वीकार किया है। इस गिरोह के सदस्यों के बारे में गहन पूछताछ जारी है। आरोपी रोहित से चोरी गया गैस सिलेंडर बरामद किया जा चुका है। इन आरोपियों के खिलाफ थाने में अन्य प्रकरण भी दर्ज हैं।

लापताछात्राएं गुना में मिलीं

किशनगंज| कस्बेसे गुरुवार को बगैर परिजनों को बताए घर से निकली दो छात्राओं का पता रविवार को लग गया है। पुलिस ने दो बालिकाओं को परिजनों को सौंप दिया है। अब दोनों का सोमवार को बयान लेकर घर से जाने के कारणों का पता लगाया जाएगा। थानाधिकारी जगदीशप्रसाद ने बताया कि कस्बे से गुरुवार को दो छात्राएं घर से कुछ राशि रहने के हिसाब से कुछ कपडे़ लेकर चली गई थी। बाद में एमपी में जाने की खबर के बाद शनिवार को एएसआई देवकिशन नागर की अगुवाई में टीम एमपी के गुना भेजी गई। यहां पर दोनों का पता लगने के बाद पुलिस उन्हे अपने साथ लेकर आई। पुलिस ने उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। अब सोमवार को दोनों के बयान करवाए जाएंगे।

खेड़लीगंजमें अिधवेशन आज

बारां| सभीसरकारी और निजी स्कूलों में स्काउटिंग गाइडिंग की गतिविधियों के संचालन, राज्य एवं मंडल की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्काउटर, गाइडर, ट्रेनिंग काउंसलर का दो दिवसीय वार्षिक अिधवेशन सोमवार से खेड़लीगंज के उच्च प्राथमिक स्कूल में सुबह 10 बजे होगा। शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा के आदेश पर इस हो रहे वार्षिक अिधवेशन में सत्र 2012-13 में हुई स्काउटिंग गाइडिंग की गतिविधि रिपोर्ट, पंजीकृत पैक, फलांक, क्रू, टीम, दृप, कंपनी में शामिल छात्र-छात